
Table of Contents
Introduction (परिचय):
Malaria एक परजीवी से होने वाली बीमारी है| यह पारजीवी संक्रमित मच्छरों के कटने से मनुष्यों में फैलता है| यह घातक बीमारी कभी-कभी अफ्रीका जैसे गर्म और नमी वाले स्थान में होती है| जिन लोगों को मलेरिया होता है वे आमतौर पर तेज बुखार और कंपकंपी वाली ठंड के साथ बहुत बीमार और थका हुआ महसूस करते हैं।
What is Malaria (मलेरिया किया है)?
Malaria एक गंभीर बीमारी है जो छोटे परजीवियों से संक्रमित मच्छर के काटने से फैलती है| जब मच्छर काटता है तो मच्छर मलेरिया के परजीवियों को आपके खून में पंहुचा देता है| मलेरिया परजीवियों के कारण होता है| मलेरिया मादा एनोफिलीज मच्छरों के काटने से होता है।
Symptoms and Causes (लक्षण और कारण):

ज़ब मच्छर Malaria से पीड़ित किसी व्यक्ति को काटता है तो मच्छर संक्रमित हो जाता है| और फिर वही मच्छर किसी दूसरे व्यक्ति को काटता है तो यह परजीवी को दूसरे व्यक्ति के खून में डाल देता है| और वहां पर परजीवी बढ़ते हैं।
- बुखार
- सिरदर्द
- थकान
- खांसी
- दस्त, उल्टी
- एनीमिया
- पीलिया
- पसीना
- कंपकंपी
Diagnosis and Tests (निदान और परीक्षण):
व्यक्ति में किसी प्रकार की असामान्यता, अयोग्यता, अक्षमता अथवा कोई भी बीमारी के बारे में ठीक से पहचान कर निदान करेगा| आपकी जांच करेगा और आपके लक्षणों के बारे पूछेगा| आपका blood semple लेकर test के लिए भेजेगा ये पता करने के लिए की आपके ब्लड मैं मलेरिया परजीवी है या नहीं उससे पता चलता है की आपको मलेरिया है या नहीं उसी हिसाब से आपका उपचार करेगा
Read also: 6 Easy Tips for Staying Healthy and Fit (स्वास्थ्य और फिट रहने के 5 आसान तरीका):
Management and Treatment (प्रबंधन और उपचार):
मलेरिया का उपचार जल्द से जल्द शुरू कर देना चाहिए| मरीज को तीन दिन की कलोरोक्विन की पूरी खुराक दें|कुछ दवाएं अन्य दवाओं के साथ मिलाकर दी जाती है| कुनैन का उपयोग मलेरिया के उपचार के लिए किया जाता है| प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम मलेरिया के लिए सबसे अच्छा उपचार है|
Prevent of Malaria (मलेरिया का रोकथाम):

मच्छरों को लोगों से दूर रखने के लिए मच्छरदानियों का इस्तेमाल करें| अपने घर को साफ सुथरा रखें और अपने घर के आस पास साफ सुथरा रखें। पानी जमा न होने दें। ये मलेरिया संक्रमण को काफी हद तक रोकती हैं। एनोफिलीज मच्छर रात को कटती है इसलिए मच्छरदानी लगा कर सोना चाहिए मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है जो मच्छरों के काटने से फैलती है। यह एक गंभीर बीमारी है, इसलिए इससे बचाव के उपाय करना बहुत ज़रूरी है. आइए जानें मलेरिया से बचाव और नियंत्रण के कुछ आसान तरीकों के बारे में।
- मच्छरों के प्रकोप को रोकें:
- अपने आसपास पानी जमा होने ना दें:
- टूटे हुए बर्तनों, टायरों, गमलों आदि में पानी जमा ना होने दें। छतों पर भी पानी जमा ना होने दें।
- सप्ताह में एक बार पानी की टंकियों को साफ करें।
- नालियों को साफ रखें ताकि पानी रुके नहीं।
- खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगवाएं।
- अपने घर के आस पास साफ सुथरा रखें।
- गन्दा पानी जमा ना होने दें।
2. अपने शरीर को मच्छरों से बचाएं:
- खुली त्वचा पर DEET के साथ मच्छर निरोधक लगाएं।
- शरीर को खुला न रहने दें।
- शाम और सुबह के समय, जब मच्छर ज्यादा सक्रिय होते हैं, पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें।
- सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- बाजार में उपलब्ध मच्छर भगाने वाली क्रीम, स्प्रे या कॉइल्स का इस्तेमाल करें।
- नीम का तेल या लैवेंडर का तेल भी मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है।
Other Precaution (अन्य सावधानीयां):
- मलेरिया प्रभावित इलाकों में जाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें. वे आपको मलेरिया रोधी दवाएं लेने की सलाह दे सकते हैं.
- अपने आसपास के लोगों को भी मलेरिया से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक करें.
- सामुदायिक कार्यक्रमों में शामिल होकर मच्छरों के नियंत्रण में सहयोग करें.
मलेरिया से बचाव के लिए हमें व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे. ये आसान उपाय अपनाकर हम मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी से खुद को और अपने परिवार को बचा सकते हैं।
https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/malaria/symptoms-causes/syc-20351184