
Table of Contents
Always Healthy and Fit (हमेशा तंदुरुस्त और फिट रहें):
Healthy and Fit अगर आप चाहते हैं की ज़िन्दगी में हमेशा Healthy and Fit और फिट रहें तो इसके लिए खुद से भी कुछ आदतों को बना सकते हैं। जिसके कारण आप Healthy and Fit रह सकते हैं।
How to Stay Healthy (स्वस्थ कैसे रहा जाए):
हमारी व्यस्त जीवन में, घर में भोजन बनना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन खुद को Healthy and Fit रहने के लिए हमें बाहर के खाने को बंद करना चाहिए। घर का बना खाना ज्यादा अच्छा, साफ और सुरक्षित होता है। घर का बना खाना हमें मोटापे और कई अन्य बिमारियों से दूर रखता है। अच्छा खाना-पीना और Physical Activity निश्चित रूप से जरूरी होता है।

1. व्यायाम को अपनी ज़िंदगी में शामिल करें:
स्वास्थ्य के मुताबिक यदि आप चाहते हैं की Healthy and Fit रहें तो इसके लिए रोजाना 30 मिनट का टारगेट बनाइए और फिजिकल एक्टिविटी करिये इसके लिए आप वॉक कर सकते हैं, रनिंग कर सकते हैं, साइकिल चला सकते हैं, रस्सी कूद सकते हैं स्विमिंग कर सकते हैं, कबड्डी खेल सकते हैं, क्रिकेट खेल सकते हैं, ऐसा काम कीजिए जिससे शरीर में हरकतें पैदा हो।
Read also: Nutrient Foods for Optimal Health (बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए पोस्टिक भोजन)
2. स्वास्थ्य और संतुलित आहार लें:
पौष्टिक आहार हमारे शरीर के लिए ऊर्जा का स्रोत है, जिस प्रकार का भोजन हम करते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर होता है, Healthy and Fit के लिए सुबह का नाश्ता सबसे जरूरी है। अच्छे से नाश्ता करें, जिसमे फल-कच्ची सब्जियां, अंडे, दूध, नट्स-सीड्स की मात्रा जरूर होना चाहिए। दोपहर का भोजन भारी न हो, इसमें तजा फल, हरी सब्जियां, साग, सलाद, दही, को शामिल करें। डिनर हमेशा बहुत हल्का होना चाहिए। रात में फल न खाएं डिनर के बाद कम से कम 10-15 मिनट वॉक करें।
3. ज्यादा से ज्यादा पानी पियें:

आपके शरीर का लगभग 60% वजन पानी से बना है आपके शरीर को प्रत्येक काम के लिए इसकी जरुरत होती है। यह आपके शरीर से खराब पदार्थ को बहर निकालता है, आपकी कोशिकाओं तक पोषक तत्व पहुंचाता है, आपके द्वारा खाए गए भोजन को पचाने में मदद करता है। Healthy and Fit रहने के लिए हर दिन 8 ग्लास पानी पीना चाहिए। पानी की कमी से डिहाइड्रेशन हो जाती है, इसके कारण चक्कर, जुवान सुखना और कमजोरी भी शुरू हो जाती है। पानी शरीर के लिए बहत जरूरी होता है। खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए।
4. धूम्रपान और शराब छोड़ दें:
Healthy and Fit रहना है तो तंबाकू और तंबाकू से बनी चीजों का इस्तेमाल न करें। तम्बाकू और निकोटिन आपके फेफड़ों के साथ आपके शरीर के हर अंग को प्रभावित करते हैं। हृदय रोग, स्ट्रोक और फेफड़ों का कैंसर होने की संभावना अधिक होती है। एक सिगरेट आपकी जिंदगी 11 मिनट काम कर देती है। धूम्रपान से केवल सेवन करने वाले व्यक्ति ही नहीं बल्कि आस पास के लोगों को भी इससे नुकसान पहुँचता है।
Read also: 6 Easy Way to Loss Weight Without Dieting (बिना डाइटिंग के वजन कम करने का आसान तरीके)
5. अच्छी नींद लें:

आप सोने कब जाते हैं, यह आपके लाइफ स्टाइल पर निर्भर करती है, लेकिन जरूरी ये बात है की आपको कितने घंटे की नींद की जरूरत है अक्सर कहा जाता है की 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। Healthy and Fit रहने के लिए आपके शरीर को जिस चीज की जरुरत है वह नींद नहीं है, वह आराम है। रात में 10 बजे तक सोने के लिए चले जाएं। सोने से पहले एक ग्लास गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए इससे आपकी इम्युनिटी बढ़ाने और कई रोगों से बचाने में मदद करती है।
6. तनाव कम करें:
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव होना आम बात है। लेकिन लंबे समय तक तनाव में रहना आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। योग, ध्यान, या गहरी सांस लेने के व्यायाम तनाव को कम करने और आपको शांत रहने में मदद कर सकते हैं।
इन आसान टिप्स को अपनाकर आप स्वस्थ और फिट रहने की दिशा में एक लंबा रास्ता तय कर सकते हैं!